Home » गौतमबुद्ध नगर » गणेश चतुर्थी से पहले बच्चों के चेहरों पर खिला खुशी का रंग, खिलौने पाकर झूम उठे नन्हे-मुन्ने

गणेश चतुर्थी से पहले बच्चों के चेहरों पर खिला खुशी का रंग, खिलौने पाकर झूम उठे नन्हे-मुन्ने

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नोएडा  : 15 / सितम्बर / 2026 :     गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित चिन्मय मिशन में बाल विहार के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने करीब 70 बच्चों को खिलौने वितरित किए। खिलौने पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बच्चों को भगवान गणेश के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन में सदैव प्रसन्न रहने के साथ ईश्वर के प्रति आस्था और भक्ति बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने अनुशासन को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए नियमित व्यायाम और मनोरंजन के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के साथ व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में आश्रम के आचार्य स्वामी चिद् रूपानंदजी महाराज, खिलौना उद्यमी पवन अग्रवाल, हरवीर यादव, बाल विहार स्वयंसेवी अनुश्री एवं मोनिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment