Home » बुलंदशहर » जहांगीराबाद पालिका बोर्ड बैठक में अधिकांश प्रस्तावों पर बनी सहमति

जहांगीराबाद पालिका बोर्ड बैठक में अधिकांश प्रस्तावों पर बनी सहमति

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 15 / सितम्बर / 2026 :   जहांगीराबाद  नगर पालिका परिषद सभागार में मंगलवार को पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में एक प्रस्ताव को छोड़कर अधिकांश प्रस्ताव सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही पिछली बोर्ड बैठक की पुष्टि, सीम-वीएनवाई योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य, स्मार्ट रिकॉर्ड रूम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, आंगनबाड़ी केंद्र और दो प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए गए।

पुख्ता बाजार में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पार्किंग बनाए जाने के प्रस्ताव को भी बोर्ड की मंजूरी मिली। सभासदों से उनके वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। नामांतरण के विज्ञापन शुल्क के तहत एक हजार रुपये में पालिका की ओर से दो समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में पुरानी गौशाला की जमीन पर नीचे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और ऊपर सामुदायिक भवन बनाए जाने तथा बस स्टैंड की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

हालांकि जुलाई से अगस्त तक के आय-व्यय की पुष्टि से संबंधित प्रस्ताव पर सभासदों की सहमति नहीं बन सकी और इसे पास नहीं किया गया। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक रोहित सिंह, अवर अभियंता अलका कुमारी समेत पालिका के अधिकारी और अधिकांश सभासद मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment