जहांगीराबाद : 15 / सितम्बर / 2026 : जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी करीब 24 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता के अनुसार 12 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12:45 बजे गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने किसी को घटना के बारे में बताने पर धमकी दी और छत के रास्ते फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने माता-पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










