Home » गाजियाबाद » सोसाइटी में उल्लुओं का डेरा, सात का परिवार सुरक्षित रेस्क्यू

सोसाइटी में उल्लुओं का डेरा, सात का परिवार सुरक्षित रेस्क्यू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गौतमबुद्ध नगर/नोएडा  : 15 / सितम्बर / 2026 :  ऊंची इमारतों वाली सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं की मौजूदगी और लोगों पर उनके झपटने की घटनाओं से निवासियों में चिंता बनी हुई थी। बताया गया कि इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। स्थिति को देखते हुए सोमवार को वन विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर सात उल्लुओं के पूरे परिवार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

उल्लुओं को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभियान सफल होने के बाद सोसाइटी के निवासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने उल्लुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जीवों से उचित दूरी बनाए रखें और उन्हें परेशान करने या स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें। किसी भी वन्यजीव की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें। अधिकारियों के अनुसार, सावधानी बरतने से लोगों की सुरक्षा के साथ वन्यजीवों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment