Home » बुलंदशहर » मां से विवाद के बाद नशे में धुत युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाया

मां से विवाद के बाद नशे में धुत युवक ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने जान पर खेलकर बचाया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 16 / सितम्बर / 2026 :   गुलावठी क्षेत्र के सनौटा गांव में मां-बेटे के बीच हुए विवाद के बाद नशे में धुत एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। युवक को नहर में डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही PRV-8848 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

बताया गया कि युवक की हालत देखकर PRV चालक नितिन यादव ने स्थानीय गोताखोर की मदद से नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों और गोताखोर ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस के इस त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान शैलेंद्र पुत्र जयकिशन, निवासी सनौटा, गुलावठी के रूप में हुई है। समय रहते पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने और तत्काल बचाव अभियान चलाए जाने से युवक की जान बच सकी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment