Home » बुलंदशहर » नोएडा एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग

नोएडा एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  :16 / सितम्बर / 2026 :   नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (विमान पत्तन) के नामकरण को लेकर आर्य समाज की ओर से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन भेजकर हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और सिद्धांतों से आर्य समाज ही नहीं, बल्कि समाज का एक बड़ा वर्ग प्रभावित रहा है। आर्य समाज की ओर से लंबे समय से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर किए जाने की मांग उठाई जा रही है।

ज्ञापन के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित आर्य समाज की बैठक तथा 22 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित आर्य धर्म संसद में भी इस मांग को लेकर प्रस्ताव रखा गया। आर्य धर्म संसद में संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार आर्य अधिवक्ता द्वारा रखे गए प्रस्ताव का उपस्थित आर्य समाज के लोगों ने समर्थन किया।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बुलंदशहर एवं तहसील खुर्जा के अंतर्गत आने वाले आर्य समाजों की ओर से मुख्यमंत्री से इस मांग पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर किए जाने से आर्य समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

ज्ञापन 16 सितंबर 2026 को सौंपा गया। इस दौरान जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं विभिन्न आर्य समाजों से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment