Home » उत्तर प्रदेश » पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा तोड़ी गई दीवार का दोबारा निर्माण, गांव में शांतिपूर्ण माहौल

पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा तोड़ी गई दीवार का दोबारा निर्माण, गांव में शांतिपूर्ण माहौल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सादाबाद :16 / सितम्बर / 2026 :   कोतवाली सादाबाद क्षेत्र की बिसावर चौकी के अंतर्गत गांव घड़ी अनता में दीवार को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन द्वारा पूर्व में ध्वस्त की गई दीवार का पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा निर्माण कराया गया।

 

बताया गया कि गांव में निर्माण कार्य और दीवार को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। विवाद के चलते प्रशासन की ओर से पूर्व में दीवार को तोड़ दिया गया था। इसके बाद मामले को शांत कराने और गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस की निगरानी में दीवार का पुनर्निर्माण कराया गया।

 

निर्माण कार्य के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए बिसावर चौकी और कोतवाली सादाबाद का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में दीवार निर्माण का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया गया।

 

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन की निगरानी और ग्रामीणों के बीच आपसी सहमति के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है। फिलहाल गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment