Home » बुलंदशहर » नामांतरण पर बदले शुल्क, जहांगीराबाद पालिका ने जारी की नई दरें

नामांतरण पर बदले शुल्क, जहांगीराबाद पालिका ने जारी की नई दरें

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  :16 / सितम्बर / 2026 :   जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद ने संपत्ति के नामांतरण के लिए नई शुल्क दरें लागू कर दी हैं। रजिस्टर्ड वसीयत, कानूनी वारिस और रजिस्टर्ड बैनामे के आधार पर होने वाले नामांतरण के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है।

रजिस्टर्ड वसीयत या कानूनी वारिस के आधार पर नामांतरण के लिए 1000 वर्गफुट तक की संपत्ति पर 1000 रुपये, 1001 से 2000 वर्गफुट तक 2000 रुपये, 2001 से 3000 वर्गफुट तक 3000 रुपये और 3000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल पर 5000 रुपये शुल्क देना होगा। रजिस्टर्ड बैनामे के आधार पर नामांतरण का शुल्क संपत्ति के मूल्य के अनुसार तय किया गया है।

पांच लाख रुपये तक की संपत्ति पर 1000 रुपये, पांच से 10 लाख रुपये तक 2000 रुपये, 10 से 15 लाख रुपये तक 3000 रुपये, 15 से 50 लाख रुपये तक 5000 रुपये और 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति पर 10 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि नामांतरण के लिए नगर पालिका की ओर से 1000 रुपये की लागत से दो अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। विज्ञापन प्रकाशन के एक माह बाद ही नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस अवधि में किसी व्यक्ति को आपत्ति होने पर वह पालिका में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर में संपत्ति नामांतरण से जुड़े सभी कार्य अब निर्धारित नई शुल्क दरों के अनुसार ही किए जाएंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment