दनकौर : 17 / सितम्बर / 2026 : अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी दनकौर चौकी को दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रेनू यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।\

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा समेत अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








