Home » बुलंदशहर » घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, परिवार पर मंडरा रहा खतरा

घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, परिवार पर मंडरा रहा खतरा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 21 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में घर की छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को लेकर परिवार में भय का माहौल है। ग्रामीण गौतम पुत्र सौदान सिंह का आरोप है कि बिजली की लाइन बेहद नजदीक होने के कारण परिवार के सदस्यों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है।

गौतम ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़ित ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए बताया कि 20 तारीख को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई थी।

गौतम के अनुसार घटना की सूचना बिजली विभाग को फोन के माध्यम से दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर चोला पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पीड़ित ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान से ले जाया जाए, ताकि परिवार के सदस्यों को संभावित हादसे से बचाया जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This