Home » बुलंदशहर » पत्नी व ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

पत्नी व ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक ने सल्फास खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 21 / सितम्बर / 2026 :   आवास विकास पुलिस चौकी क्षेत्र में एनपीएस स्कूल के शिक्षक किशन सिंह उर्फ हैप्पी ने कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नोवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया गया कि किशन सिंह स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचे थे। उस समय उनके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उन्होंने सल्फास की गोली खा ली। परिजनों के घर लौटने पर वह अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। नोट में किशन सिंह ने अपनी पत्नी मानसी, साले निशांत और सास सीमा पर मानसिक उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार, शिक्षक का आरोप है कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था।

आरोप है कि पत्नी द्वारा मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाया जा रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसके अलावा एक लाख रुपये नकद मांगने तथा परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

सुसाइड नोट में शिक्षक ने यह भी लिखा कि परेशान होकर उन्होंने अदालत में तलाक का मुकदमा दायर किया था, जिसके बाद कथित उत्पीड़न और बढ़ गया। उन्होंने 12 जून 2026 को अपने पिता यशपाल सिंह को भी जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This