बुलंदशहर : 21 / सितम्बर / 2026 : अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर सहित अन्य जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें क्षेत्र में लाकर बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवक का दो दिन पूर्व अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस जांच में वह बाइक चोरी के मामले में भी संलिप्त पाया गया।
अहमदगढ़ पुलिस को पिछले काफी समय से क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले गिरोह की तलाश थी। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों और अवैध हथियारों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
मामले का खुलासा खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








