Home » बुलंदशहर » स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य करने की मांग

स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य करने की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद, तेलंगाना  : 21 / सितम्बर / 2026 :    राष्ट्रीय सैनिक संस्था के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में विकसित भारत @ 2047 के संकल्प के साथ स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य किए जाने की मांग उठी। एमसीईएमई ऑडिटोरियम, मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आयोजित अधिवेशन में देशभर से पहुंचे पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और राष्ट्रभक्त नागरिकों ने इस दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य देश के वीर जवानों के योगदान के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सैनिक सीमा की सुरक्षा के साथ समाज में अनुशासन और राष्ट्रभावना का भी प्रतीक है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को उन्होंने राष्ट्र निर्माण से जुड़ा प्रयास बताया और अभियान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं को सैनिक प्रशिक्षण दिए जाने के पक्षधर थे। उन्होंने बताया कि संस्था ने स्कूलों के लिए 15 दिवसीय प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम तैयार किया है। प्रत्येक विषय के लिए लेसन प्लान तैयार किए गए हैं और मुजफ्फरनगर, जबलपुर तथा गाजियाबाद में अब तक छह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

अधिवेशन के संयोजक एवं संस्था के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल श्रीनिवासन ने कहा कि प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना विकसित करने में मदद मिलेगी।

विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने राष्ट्रीय एकीकरण और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में संस्था के कार्यों का उल्लेख किया। वहीं एयर फोर्स एकेडमी के कमांडेंट एयर मार्शल राहुल भसीन, प्रोफेसर डॉ. नीलम पवार, नरेंद्र राम नम्बुला और बीआईके के चीफ जनरल मैनेजर निलेश द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।

मेजर जनरल आलोक बेरी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था राष्ट्रीय एकीकरण और चरित्र निर्माण के विषयों पर कार्य कर रही है। नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष डिंगाम्बू ने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के विकास और उनकी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

अधिवेशन के दौरान बिहार के अरुण फौजी, हिमाचल प्रदेश के आरपी जोशी, तेलंगाना के गौरव सेनानी गोपू रमना रेड्डी, डॉ. योगेश राज श्रीवास्तव, कर्नल सोलोमन एस. मेरुगु और मेजर जनरल एनबी पटेल को उत्कृष्ट देशभक्ति पदक से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुणे, जामनगर, दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 400 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने ‘जय हिंद’ के उद्घोष को अपनाने और देशभर में इसे प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This