Home » बुलंदशहर » दीपक ऋषि के क्षेत्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, नितेश कुमार शर्मा ने समर्थकों संग पहुंचकर दी बधाई, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

दीपक ऋषि के क्षेत्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह,  नितेश कुमार शर्मा ने समर्थकों संग पहुंचकर दी बधाई, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 21 / सितम्बर / 2026 :   भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा दीपक ऋषि को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। गढ़वाल रेस्टोरेंट स्थित दीपक ऋषि के सोलर कार्यालय पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इसी क्रम में ग्राम मंडावली से प्रमुख समाजसेवी नितेश कुमार शर्मा अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे और दीपक ऋषि को बुके भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नितेश कुमार शर्मा ने कहा कि दीपक ऋषि के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भी दीपक ऋषि का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। लोगों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल और निरंतर सफलता की कामना की।

दीपक ऋषि ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए भरोसे पर खरा उतरने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment