Home » उत्तर प्रदेश » नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने दाऊजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस  : 23 / सितम्बर / 2026 :   हाथरस जनपद के नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आज प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जनपद की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी द्वारा जिलाधिकारी को श्री दाऊजी महाराज मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के साथ-साथ मंदिर की परंपराओं और मान्यताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत एवं धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

पूजा-अर्चना के उपरांत जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर का भ्रमण कर मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला परिसर में स्थापित मेला पंडाल का भी निरीक्षण किया तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर से मेला परिसर में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस बल की तैनाती तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित की जाएं।

उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास एवं साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के श्री दाऊजी महाराज मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment