Home » गाजियाबाद » विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में आईएमए द्वारा आयोजित होगा भव्य ‘राहगिरी’ कार्यक्रम; निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियों का होगा संगम

विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में आईएमए द्वारा आयोजित होगा भव्य ‘राहगिरी’ कार्यक्रम; निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियों का होगा संगम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद | KRJ News

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आम जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी 15 नवंबर (रविवार) को एक विशेष ‘राहगिरी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक सेंट्रल पार्क, राजनगर के सामने वाली रोड पर आयोजित होगा, जिसमें आईएमए की पूरी टीम के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि पिछले कई वर्षों से विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस मुहिम से आम जनता को बड़े स्तर पर जोड़ने के लिए पिछले वर्ष ‘राहगिरी’ की अनूठी शुरुआत की गई थी। जनसाधारण से मिले जबरदस्त उत्साह और सराहना को देखते हुए इस वर्ष भी इसे और अधिक व्यापक रूप से जारी रखा जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मधुमेह रोगियों एवं सभी नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में मधुमेह की विशेष जांच के तहत रेटिना की जांच, वीपीटी (न्यूरोपैथी जांच) और शुगर के लिए एचबीए1सी टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा सभी के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच, ब्लड शुगर, लिवर के लिए फाइब्रोस्कैन, दंत परीक्षण, त्वचा परीक्षण और ब्लड प्रेशर की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।

स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के तहत आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग दी जाएगी, महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु ब्रेस्ट सेल्फ चेकअप के प्रति जागरूक किया जाएगा और तनाव मुक्त जीवन के लिए मेंटल हेल्थ टॉक का आयोजन होगा।

फिटनेस एवं मनोरंजक गतिविधियों में सुबह की ऊर्जा के लिए योगा, जुंबा, एरोबिक्स, स्किपिंग और हुला हूप होगा। जागरूकता संदेश देने के लिए नुक्कड़ नाटक और फ्लैश मॉब प्रस्तुत किया जाएगा। बच्चों और युवाओं के लिए डायबिटीज विषय पर आधारित ड्राइंग कॉम्पिटिशन, फन गेम्स और डांस का भी आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. प्रहलाद चावला ने इस अनूठे कॉन्सेप्ट की नींव रखने और इसे सफल बनाने के लिए आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल का विशेष आभार व्यक्त किया।

आईएमए ने मीडिया बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस जनहितकारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 नवंबर 2026 रविवार को प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक सेंट्रल पार्क के सामने वाली रोड, राजनगर, गाजियाबाद में किया जाएगा। आयोजकों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें सम्मिलित होने की अपील भी की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment