Home » बुलंदशहर » सीओ एवं एसडीएम द्वारा कार्तिक मेले की तैयारियों के दृष्टिगत गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीओ एवं एसडीएम द्वारा कार्तिक मेले की तैयारियों के दृष्टिगत गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अनूपशहर। एसडीएम मनीष कुमार एवं सीओ शशांक श्रीवास्तव द्वारा थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत गंगा घाट पर आगामी कार्तिक मेले की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा तथा मेले को सकुशल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान घाटों एवं मेला परिसर की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आवागमन के मार्गों, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था तथा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा की गयी।

सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर समय से आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। साथ ही मेला क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, भीड़ के सुचारु आवागमन तथा गंगा घाटों पर सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सम्बन्धित विभागों के समन्वय से मेले के सुरक्षित एवं सुचारु आयोजन हेतु तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This