Home » बुलंदशहर » पोर्टल पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले निजी विद्यालयों को नोटिस पांच दिन का अल्टीमेटम

पोर्टल पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले निजी विद्यालयों को नोटिस पांच दिन का अल्टीमेटम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 23 / सितम्बर / 2026 :   खण्ड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता ने कार्यालय सहायकों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों में पोर्टल सम्बन्धी कार्यों का गहन अवलोकन किया।

समीक्षा के दौरान कार्यालय सहायकों ने बताया कि कई निजी विद्यालयों द्वारा इको क्लब पोर्टल पर नोटिफिकेशन, एसएचवीआर सर्वेक्षण और यूडाइस पोर्टल के ड्रॉप बॉक्स से छात्रों को इम्पोर्ट करने का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

कार्यों में रुचि न लेने के कारण विकास खण्ड की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई है इस स्थिति को बेहद गम्भीरता से लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

कठोर कार्रवाई की चेतावनी खण्ड शिक्षा अधिकारी अमन गुप्ता, ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यदि सम्बन्धित निजी विद्यालयों द्वारा आगामी पांच दिनों के भीतर पोर्टल से जुड़े सभी लम्बित कार्य पूर्ण नहीं किए जाते है तो विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment