शिकारपुर : 24 / सितम्बर / 2026 : जिला अस्पताल एवं बाबूजी कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद सनातन रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस हिंदू अपने पैतृक ग्राम पंचायत फजलपुर स्थित आवास पहुंचे।
उनके घर पहुंचने की जानकारी मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी मुकेश पंडित भी प्रिंस हिंदू से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दोनों के बीच सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और समाज में आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए सर्व समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया।
प्रिंस हिंदू ने स्वागत के लिए समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि विभिन्न वर्गों और जातियों के लोगों ने उनसे मुलाकात कर अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने दावा किया कि इससे उन्हें समाज के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिली है।
प्रिंस हिंदू ने प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद समर्थकों से मिलने से रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि रास्ते में उनके साथियों और समर्थकों को एकत्र होने से रोका गया, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर लोगों ने उनसे मुलाकात कर अपना समर्थन जताया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










