Home » बुलंदशहर » पुलिस ने किया पैदल गश्त, चौराहों पर जमा भीड़ को दी सख्त हिदायत

पुलिस ने किया पैदल गश्त, चौराहों पर जमा भीड़ को दी सख्त हिदायत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 24 / सितम्बर / 2026 :   शिकारपुर नगर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए शिकारपुर पुलिस ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त की। पुलिस की मौजूदगी से जहां संदिग्ध लोगों में हलचल दिखाई दी, वहीं चौराहों पर बेवजह भीड़ लगाने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई।

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने के साथ ही दुकानदारों और राहगीरों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई।

गश्त के दौरान पुलिस टीम को कुछ कन्फेक्शनरी और हलवाई की दुकानों के बाहर युवकों की भीड़ दिखाई दी। मुख्य चौराहों पर अनावश्यक रूप से भीड़ जमा होने से राहगीरों और महिलाओं को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

इस पर कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल ने युवकों को मौके से हटाया और दुकानदारों को भी अपनी दुकानों के बाहर अनावश्यक भीड़ न लगने देने की हिदायत दी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह जमावड़ा लगाने या यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त में क्राइम इंस्पेक्टर, एसएसआई रविन्द्र कुमार, कस्बा इंचार्ज जितेन्द्र कुमार देशवाल, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, अमित कुमार और शिव शंकर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने कहा कि नगर की शांति व्यवस्था और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बाजारों में सुरक्षा, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त आगे भी जारी रहेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment