बुलंदशहर : 24 / सितम्बर / 2026 : सिकंदराबाद क्षेत्र के बिलसुरी फ्लाईओवर पर देर रात सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार अमरोहा निवासी राधिका पुत्री ब्रह्म सिंह नोएडा क्षेत्र स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती थी। देर रात वह बुलंदशहर निवासी वरुण के साथ दोपहिया वाहन से बुलंदशहर की ओर आ रही थी। इसी दौरान बिलसुरी फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में राधिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी देर रात बुलंदशहर की ओर लौट रहे थे। सड़क पर हादसा देखकर उन्होंने अपना वाहन रोककर मौके की स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










