हाथरस : 24 / सितम्बर / 2026 : महिला थाना हाथरस में मिशन शक्ति अभियान के तहत दहेज उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायत पर काउंसलिंग कराकर पति-पत्नी के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया गया।
गांव सोखना, थाना हाथरस गेट निवासी कविता ने 22 सितंबर 2026 को अपने पति रवि कुमार निवासी बेसरा खुर्द, खंड तैयापुर, थाना जमुना पार, जनपद मथुरा एवं अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा को लेकर महिला थाना हाथरस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था।

शिकायत के बाद महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि पति एवं ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपये की मांग को लेकर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं।
मिशन शक्ति टीम ने विपक्षी पक्ष से वार्ता की। इस दौरान विपक्षी पक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की बात कही तथा महिला से माफी मांगकर उसे अपने साथ घर ले जाने की इच्छा जताई।
काउंसलिंग के बाद आवेदिका ने अपने पति के साथ ससुराल जाने की इच्छा जाहिर की। महिला ने बताया कि अब वह महिला थाने से किसी अन्य कार्रवाई की अपेक्षा नहीं रखती है। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को आपसी समझ और शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक समझाइश दी गई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










