हाथरस : 24 / सितम्बर / 2026 : हाथरस जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “सेवा सेतु अभियान” के प्रथम चरण में 24 से 29 सितम्बर तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक नगरीय निकाय एवं विकास खंड स्तर पर स्टॉल लगाकर सात दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविरों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आवेदन एवं पात्रता का सत्यापन कराना है। अभियान के तहत आज जनपद के हाथरस, मुरसान, सिकंदराराऊ एवं सहपऊ विकास खंडों में शिविर आयोजित किए गए।
हाथरस में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक श्रीमती पूनम पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। शिविर में 122 लाभार्थियों/प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 101 आवेदन पत्र भरवाए गए, जिनमें 61 पात्र लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
मुरसान में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक श्री रामेश्वर उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी नरेन्द्र कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में 215 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 25 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, परिवार कल्याण, आवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं शौचालय से संबंधित आवेदन शामिल रहे। इनमें पात्र लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 38 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सहपऊ में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक राम किशन, सुरेश सिंह, खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 85 लाभार्थियों/प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 06 आवेदन पत्र भरवाए गए, जिनमें 03 पात्र लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सिकंदराराऊ में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक सुदामा देवी, सुरेन्द्र सिंह, खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 157 लाभार्थियों/प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 56 आवेदन पत्र भरवाए गए, जिनमें 52 पात्र लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 18 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
अभियान के माध्यम से प्रशासन द्वारा आमजन को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










