Home » बुलंदशहर » मिशन शक्ति की पहल से दंपती में हुआ समझौता, साथ रहने को राजी

मिशन शक्ति की पहल से दंपती में हुआ समझौता, साथ रहने को राजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अगौता : 24 / सितम्बर / 2026 :   बुद्धवार को थाना अगौता स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने पारिवारिक विवाद में कार्रवाई करते हुए एक दंपती के बीच समझौता करा दिया। काउंसलिंग के बाद पत्नी अपने पति के साथ रहने के लिए राजी हो गई।

पुलिस के अनुसार, गीता पत्नी गंगादास निवासी गांव मालियान अकबर, थाना औरंगाबाद ने अपने पति विनोद पुत्र गजराज निवासी गांव गढ़िया, थाना अगौता और अन्य ससुरालियों के खिलाफ घरेलू विवाद को लेकर शिकायत की थी। मामले में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेद दूर कराकर समझौता कराया गया। इसके बाद गीता अपने पति विनोद के साथ रहने के लिए सहमत हो गई। दंपती ने आपसी मनमुटाव खत्म कर शांतिपूर्वक गृहस्थ जीवन बिताने की बात कही।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अगौता संजेश कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र की टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनोखेलाल गंगवार, महिला कांस्टेबल अंजली झा, वर्षा रघुवंशी, चंचल चौधरी, संध्या तोमर द्वारा की गई। पुलिस टीम की इस पहल की दोनों पक्षों ने सराहना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment