Home » बुलंदशहर » जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों संग उतरी CAPF वेतरन एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों संग उतरी CAPF वेतरन एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/बुलंदशहर : 24 / सितम्बर / 2026 :    खुर्जा-शिकारपुर मार्ग से ग्राम कलारकुरी को जोड़ने वाले लगभग 900 मीटर लंबे संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों और पूर्व अर्धसैनिक बल के जवानों ने मोर्चा खोल दिया है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने और गिट्टियां उखड़ने के कारण ग्रामीणों व स्कूली छात्रों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में सेंट्र्ल आर्म्ड पुलिस फोर्स वेतरन एसोसिएशन, बुलंदशहर ने लोक निर्माण विभाग (PWD), खुर्जा के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

IGRS पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्थानीय ग्रामीणों ने इससे पहले ‘आईजीआरएस’ (IGRS) पोर्टल के माध्यम से कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त चीफ को-ऑर्डिनेटर ने उठाई आवाज

समस्या का निस्तारण न होने पर ग्रामीणों ने एसोसिएशन से संपर्क किया। जिसके बाद मधु कुमार सिंह राणा (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व कमांडर व चीफ को-ऑर्डिनेटर, CAPF Veteran Assn.) की अगुवाई में ग्रामीणों के साथ मिलकर विभाग से संपर्क मार्ग की तुरंत मरम्मत कराने का अनुरोध किया गया है।

इस दौरान अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह सहित ग्रामवासी भुजवीर सिंह, अतुल कुमार, विशाल राघव, राजेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह राघव, अमर सिंह, चामेन्द्र सिंह, वेदपाल सिंह आदि ने हस्ताक्षर कर इस मांग का समर्थन किया और जल्द कार्रवाई करने मांग की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment