जहांगीराबाद : 24 / सितम्बर / 2026 : रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शासन के प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का विषय ‘भारत : विकास से आत्मनिर्भरता की ओर’ रहा। छात्राओं ने आत्मनिर्भर भारत के लिए आर्थिक मजबूती, रोजगार, कृषि विकास और महिला सशक्तीकरण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी सार्थक है, जब नागरिक अपनी क्षमताओं और संसाधनों के बल पर आगे बढ़ें।
प्रतियोगिता में खुशी सिंह ने प्रथम, खुशबू सिंह ने द्वितीय और तन्वी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शामिल प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रबंधक गिरीश गर्ग और निदेशक शरद अग्रवाल ने विजयी छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजिका हिमानी शर्मा रहीं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










