Home » बुलंदशहर » 30 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकेंगे फिटनेस प्रमाणपत्र, एक अक्तूबर तक जमा होंगे मूल दस्तावेज

30 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकेंगे फिटनेस प्रमाणपत्र, एक अक्तूबर तक जमा होंगे मूल दस्तावेज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 24 / सितम्बर / 2026 :   हज यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। अब हज यात्री 30 सितंबर तक वेबसाइट पर फिटनेस प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक प्रपत्र अपलोड कर सकेंगे। वहीं, राज्य हज समिति कार्यालय में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर निर्धारित की गई है।

जानकारी के अनुसार हज यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त फिटनेस प्रमाणपत्र को ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। इसके साथ ही हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत चिकित्सक द्वारा जारी फिटनेस प्रमाणपत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद समेत अन्य जरूरी दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किए जाने हैं।

पहले इन दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने की समयसीमा 15 सितंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। हज यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर सभी आवश्यक प्रपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं, विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी संबंधित देशों में सरकारी चिकित्सा केंद्रों पर मेडिकल स्क्रीनिंग करा सकते हैं। मेडिकल जांच की रिपोर्ट निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। संबंधित यात्रियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी भेजा गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment