जहांगीराबाद : 25 / सितम्बर / 2026 : बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो समय रहते निपटा लें। लगातार पांच दिन बैंक शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है।
माह के चौथे शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद तीन दिन बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल है। ऐसे में शाखाओं में पहुंचकर होने वाले जरूरी काम प्रभावित होने की आशंका है।
26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद पांच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल है। इसके बाद एक अक्टूबर को बैंक खुलेंगे, दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश है, फिर तीन अक्टूबर को खुलेंगे। इसके बाद चार अक्टूबर को रविवारीय अवकाश है।
अक्टूबर माह शुरू होने से पहले सितंबर के अंतिम दिनों में लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने से नकदी जमा करने और निकालने, चेक जमा करने तथा शाखा से जुड़े अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। जिन ग्राहकों को आने वाले दिनों में नकदी की जरूरत है, उन्हें पहले से व्यवस्था करनी होगी। इसी तरह चेक जमा करने या बैंक शाखा में दस्तावेज संबंधी काम कराने वाले ग्राहक भी पहले ही अपना काम पूरा कर लें।
हालांकि एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन सेवाओं के जरिए ग्राहक जरूरत के अनुसार लेन-देन कर सकेंगे।
वर्जन
लगातार पांच दिन बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। चौथे शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल की सूचना मिली है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि शाखा से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। नकदी की जरूरत वाले ग्राहक भी समय रहते व्यवस्था कर लें, ताकि परेशानी न हो। – जतिन यादव, एसबीआई प्रबंधक
इंसेट 1: इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
तारीखकारण
26 सितंबरमाह का चौथा शनिवार
27 सितंबररविवार
28 सितंबरप्रस्तावित हड़ताल
29 सितंबरप्रस्तावित हड़ताल
30 सितंबरप्रस्तावित हड़ताल
इंसेट 2: डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को राहत देने के लिए ऑनलाइन व डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।
एटीएम सेवाएं: कैश निकासी के लिए एटीएम चालू रहेंगे।
डिजिटल पेमेंट: यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन लेन-देन सुचारू रूप से किया जा सकेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।








