बुलंदशहर : 26 / सितम्बर / 2026 : औरंगाबाद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे धान के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि मामला औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर लोक किसान इंटर कॉलेज के पास का है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









