Home » बुलंदशहर » मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के छात्रों ने बढ़ाया जेवर क्षेत्र का मान

मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के छात्रों ने बढ़ाया जेवर क्षेत्र का मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर  : 26 / सितम्बर / 2026 :   सनातन धर्म इंटर कॉलेज, गाजियाबाद में आयोजित मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जेवर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विद्यालय के खेल कोच राजकुमार आर्य के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र के कुल आठ छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिनमें पब्लिक इंटर कॉलेज के छह तथा जैन इंटर कॉलेज के दो छात्र शामिल रहे।

मंडलीय प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र लविश (कक्षा 10) और विवेक (कक्षा 9) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment