हाथरस : 26 / सितम्बर / 2026 : श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल में ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ संगीतमय एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं भाजपा हाथरस महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित संदीप शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं युवा समाजसेवी रविकांत वार्ष्णेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश वंदना और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

भजन गायक पंडित विशाल दुबे ने ‘ऐसो चटक मटक सो ठाकुर’ भजन से माहौल भक्तिमय कर दिया। भजन गायिका ईशा गुप्ता ने ‘कान्हा तेरे कारे कारे नैन’ तथा प्राची दीक्षित ने ‘एक राधा और एक मीरा’ भजन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।
भजन गायक राघव ने दाऊ बाबा के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। ईशा वर्मा एवं ग्रुप ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि भूमिका गुप्ता ने भी आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक पंडित रामावतार शर्मा की प्रस्तुति रही। उन्होंने ‘मोहे एक जरूरी काम, दाऊजी कहा मिलेंगे’ और ‘बम बोले, बम बोले बम’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु अपने स्थान पर झूमते नजर आए।
मथुरा से पहुंचे मंडलेश्वर रामकृष्णानंद महाराज एवं राम जी महाराज ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
जलेसर से आए बाल कलाकार आयुष्य सैनी ने भगवान जगन्नाथ का स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन माही वी. कुमार ने किया। संयोजक योगेश वार्ष्णेय ने अतिथियों का माला, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
इस अवसर पर सहसंयोजक वकील वार्ष्णेय, स्वागत अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सूर्य प्रकाश सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









