Home » बुलंदशहर » झमका पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बगराई निवासी वृद्ध की मौत

झमका पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बगराई निवासी वृद्ध की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 27 / सितम्बर / 2026 :   पॉटरी से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार खुर्जा क्षेत्र के गांव बगराई निवासी 62 वर्षीय राधेश्याम पॉटरी में मजदूरी करते थे। रविवार को वह रोजाना की तरह मजदूरी करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर झमका पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि राधेश्याम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हादसे की जांच में जुटी है। वृद्ध की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment