शिकारपुर : 1 / अक्टूबर / 2026 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के औरंगाबाद चंदोक सेक्टर-एक में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी राधा सिरोही रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समाज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष आशा चौधरी ने किया। इस दौरान ममता, अनीता और साधना सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राधा सिरोही ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका सम्मान उनके समर्पण और परिश्रम के प्रति सम्मान है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









