शिकारपुर : 16 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर नगर के मोहल्ला गंज सादात स्थित समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड सभासद सुहेल उर्फ बिट्टू ठाकुर के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सपा नगर अध्यक्ष लवकुश सैनी ने कहा कि वह हर समय जनता के साथ खड़े हैं। नगर या ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को उनकी आवश्यकता हो तो वह बेझिझक संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
पार्टी नेता जितेंद्र सैनी ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर जनसंपर्क करना होगा। वहीं शानू अख्तर ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
इस मौके पर जितेंद्र सैनी, अली अख्तर शानू, लवकुश सैनी, चंद्र प्रकाश सैनी, आस मोहम्मद, जय कुमार सैनी, धर्मवीर सैनी, सोनू सैनी, राजू सैनी, आसिफ, मोहम्मद राशीद, जाविद गाजी, रहीस, शोएब जहीर एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










