सुनील पाठक, गोरखपुर
पीपीगंज : 16 / नवंबर / 2026 : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पीपीगंज थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं छठ व्रती महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठ पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा और सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि नदी, तालाब एवं पोखरों में छठ व्रती महिलाओं के अलावा अन्य कोई व्यक्ति पानी में न उतरे।

सभी श्रद्धालु सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक पूजा-अर्चना एवं भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है। पर्व के दौरान घाटों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा अराजकता फैलाने, माहौल बिगाड़ने या शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने थाना क्षेत्र के समस्त छठ व्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से आपसी सहयोग और सतर्कता के साथ पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान चौकी प्रभारी कस्बा आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक मनीष राज, कांस्टेबल गोविन्द यादव, शिवम यादव, शुभम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










