Home » बुलंदशहर » देवेन्द्र भारद्वाज के आह्वान पर गांव-गांव सुंदरकांड पाठ के लिए कार्ड वितरण शुरू

देवेन्द्र भारद्वाज के आह्वान पर गांव-गांव सुंदरकांड पाठ के लिए कार्ड वितरण शुरू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 16 / नवंबर / 2026 :   शिकारपुर  विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी देवेन्द्र भारद्वाज के आह्वान पर गांव-गांव सुंदरकांड पाठ के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोनू भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर आमंत्रण कार्ड वितरित किए और ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

जानकारी के अनुसार आगामी 26 नवंबर 2026 को ग्राम जटपुरा स्थित मोनी बाबा आश्रम, मेन रोड पर विशाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए याकूबपुर, मुकीमपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आमंत्रण कार्ड वितरित किए।

कार्ड वितरण अभियान में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी, शिक्षाविद और स्थानीय ग्रामीण भी शामिल रहे। अभियान को सफल बनाने में विशाल भारद्वाज, सतेन्द्र फौजी, कैलाश चौधरी, पप्पी चौधरी, बादल चौधरी, लकी लोधी, भूरा सूर्यवंशी, सचिन शर्मा और संजय शर्मा सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवेन्द्र भारद्वाज के इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दे रहा है। गांव-गांव चल रहे जनसंपर्क अभियान में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment