Home » बुलंदशहर » नहर में डूब रही बालिका को जान पर खेलकर बचाने वाले नरेंद्र चौधरी को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नहर में डूब रही बालिका को जान पर खेलकर बचाने वाले नरेंद्र चौधरी को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 16 / नवंबर / 2026 :   खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव चिती निवासी नरेंद्र चौधरी ने 7 अक्टूबर को नहर में डूब रही बालिका को अपनी जान की परवाह किए बिना ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाला था। बालिका पेड़ की टहनी पकड़कर पानी में लटकी हुई थी। नरेंद्र ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नहर में उतरकर उसकी जान बचाई और डायल-112 पर सूचना दी।

उनके इस मानवीय और साहसिक कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नरेंद्र चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मामले में पुलिस ने आरोपी शफीक और भूरा के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

एसएसपी ने उनके कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आमजन से भी संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment