Home » बुलंदशहर » सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से मचा कोहराम

सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से मचा कोहराम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 1 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर तहसील क्षेत्र के छतारी अंतर्गत गांव कामोंना के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में ग्राम पढ़ा निवासी तनिष्क राघव पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तनिष्क अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत की खबर जैसे ही गांव पढ़ा पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक बाहुबली गुड्डू पंडित ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निर्देश पर मोहित चौहान प्रधान और फतेहगढ़ रानीवाला तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मोहित चौहान ने अस्पताल प्रशासन से समन्वय कर रात में ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment