शिकारपुर : 1 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर नगर में एक सुनार को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सर्राफा बाजार निवासी सुनार निखिल मित्तल ने पुलिस प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि इलाके के कुछ दबंगों के इशारे पर उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिसके चलते वह और उसका परिवार भयभीत हैं।
सुरक्षा को लेकर पीड़ित ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की गंभीरता से जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने तथा अपने परिवार के लिए तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
पुलिस अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










