Home » बुलंदशहर » महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का मुकदमा दर्ज

महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 2 / अक्टूबर / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति पिछले काफी दिनों से उसके व्हाट्सऐप नंबर पर लगातार अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा है। महिला के अनुसार, कई बार चेतावनी देने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

परेशान महिला ने परिजनों के साथ ककोड़ थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment