Home » बुलंदशहर » भाजपा ने अस्पताल में चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने अस्पताल में चलाया स्वच्छता अभियान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 2 / अक्टूबर / 2026 :  भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को श्री सूरजमल जाटिया अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान का आयोजन महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।

अभियान का नेतृत्व भाजपा प्रदेश सहसंयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं खुर्जा नगर मंडल प्रभारी सुंदर पाल सिंह तेवतिया तथा खुर्जा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सतीश वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, त्रिवेंद्र राजोरा, सोनू पंडित, नगर मंत्री मनीष गोयल, सुनील गौतम, रफीक गुप्ता, सर्वेंद्र पंडित, आईटी प्रभारी प्रिंस पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, राम दिवाकर, रामबाबू शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल, भाजपा नेता भगवानदास सिंघल, चमन लाल जुनेजा, अरुण वाल्मीकि, रवि अग्रवाल और बंटी वाल्मीकि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment