Home » गोरखपुर » उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गोरखपुर के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद से अपना नामांकन दाखिल किया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गोरखपुर के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद से अपना नामांकन दाखिल किया 

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 1 / अक्टूबर / 2026 :   आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के जिलाध्यक्ष व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस अवसर पर वैष्णवी लॉन सिविल लाइंस गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सभा में संघ के प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई, महामंत्री लालमणि द्विवेदी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण व विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी गण ने अपना समर्थन किया।

शिक्षक सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि सत्यपाल सिंह शिक्षकों की आवाज है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के संघर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। आज जब शिक्षकों की परिलब्धियों, सेवा शर्तों को छीना और कमजोर किया जा रहा है तो आवश्यकता है कि सत्यपाल सिंह जैसा जुझारू शिक्षक हमारा नेतृत्व करें न कि पद के लिए शिक्षक हितों से समझौता कर ले।

प्रांतीय महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने संगठन की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि 62 वर्ष अधिवय, उच्चीकृत वेतनमान, कैशलेश चिकित्सा, ऑनलाइन ट्रांसफर जैसे विषयों पर संगठन ने शिक्षकों के हित में निर्णय कराया। संगठन पुरानी पेंशन और सेवा शर्तों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और निश्चित तौर पर अपनी उपलब्धियां लेकर रहेगा।

प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए समर्थन मांगते हुए विश्वास दिलाया कि शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्ष करेंगे। उन्होंने सभी का समर्थन मांगा

इस बैठक को प्रांतीय मंत्री जगतारण शरण, डॉ अजय कुमार पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, गंगा सिंह सैंथवार, पी के सिंह, विजय श्रीवास्तव,प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष, वैद्य अरुण श्रीवास्तव,अखिलेश मिश्र, विश्वजीत सिंह , कैप्टन जितेंद्र सिंह,जिलाध्यक्ष देवरिया, नवनाथ दुबे प्रांतीय मंत्री, अब्दुल्ला खान, जिलाध्यक्ष बस्ती, अजय कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष कुशीनगर, ताज अजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महाराजगंज, डॉ शोभित श्रीवास्तव जिला मंत्री गोरखपुर, दुर्गेश दत्त पाण्डेय मंडल अध्यक्ष गोरखपुर,डॉ डी एन एन पाण्डेय मंडल मंत्री गोरखपुर , राम जी बागी, जिला कोषाध्यक्ष , अवनींद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष, क्षमा पाण्डेय जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ गोरखपुर, बृजेंद्र प्रताप सिंह जिला मंत्री कुशीनगर ने भी संबोधित किया और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगते हुए विजयी बनाने की अपील की।

नामांकन के लिए वैष्णवी लॉन से प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के साथ भारी संख्या में शिक्षक व पदाधिकारी नामांकन कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रत्याशी सत्यपाल सिंह को मदरसा शिक्षक संघ अध्यक्ष हाफिज़ मैनुद्दीन, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पांडेय, प्रांतीय संगठन मंत्री व्यावसायिक शिक्षक संघ अखिलेश मिश्र, संजय राय, जय प्रकाश, शिव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक, क्षमा पाण्डेय, वित्त विहीन प्रकोष्ठ के संयोजक अजय वर्मा, संस्कृत संघ के रोहित गुरु की सहित विभिन्न संगठनों ने समर्थन किया।

इस सभा में सुभाष यादव आय व्यय निरीक्षक, अनंत मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव, भागवत मिश्रा, सुधीर सिंह जिला संगठन मंत्री, शशांक शेखर सिंह महानगर मंत्री, अतुल कुमार राय, रंजीत सिंह, विकास तिवारी, कुंवर लाल प्रताप सिंह, मुकेश पांडेय, रवींद्र सिंह, ऋषभ गुप्ता, धीरज कुशवाहा, कुंवर शैलेंद्र प्रताप, गौरव राय कौशिक, शशि शेखर पांडे, भागवत मिश्रा, भास्कर सिंह, संजय कुमार सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, अजय वर्मा, शैलेश पांडे, रामानंद, बलवंत सिंह, भोलेद्र कुमार यादव, राजेश सिंह, विनय कुमार, उदय प्रताप सिंह, विनीत कुमार सिंह, कार्तिकेय प्रसाद त्रिपाठी, दिवाकर चंद, दिवाकर तिवारी, नरेंद्र सिंह, विपिन कुमार, शिवानंद राय दुर्विजय कुमार, राजेश प्रजापति, अनिल कुमार राय, वेद प्रकाश मिश्रा, विवेक सिंह, रवि प्रकाश मल्ल, सिया राम भारती सहित विभिन्न पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में शिक्षको ने उपस्थित होकर समर्थन किया

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment