अगौता। 2 दिन पहले क्षेत्र के गांव निमचाना में किसान के घर से कथित रूप से चोरी हुए पशु को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से भैंस वापस मिलने पर पीड़ित किसान ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की। जानकारी के अनुसार गांव निमचाना निवासी किसान प्रमोद शर्मा ने रोजाना की तरह बृहस्पतिवार शाम अपने पशुओं को घेर में बांधा था। किसान के अनुसार देर रात अज्ञात चोर मकान का दरवाजा खोलकर एक भैंस और एक भैंसा चोरी कर ले गए थे। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे जब किसान पशुओं को देखने के लिए उठा तो दोनों पशु गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचाया और ग्रामीणों के साथ पशुओं की तलाश शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अगौता पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और तत्परता के साथ चोरी हुए पशुओं की तलाश कर भैंसा को तुरंत आसपास जंगल से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए दूसरे पशु की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिस की तत्परता से गुम हुई भैंस को भी शनिवार को बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृश्य ऐसा लगता है कि पशु खुलकर जंगल में आसपास भटक गए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित किसान के दोनों पशु किसान को सौंप दिये है किसान को राहत मिलने पर ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










