शिकारपुर: 1 / अक्टूबर / 2026 : शासन के निर्देश पर नगर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर के मोहल्ला चौक, चौधरी चरण सिंह छात्रावास के पास स्थित वाल्मीकि श्मशान घाट पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए साफ-सफाई की।

कार्यक्रम में नगर पालिका ईओ नीतू सिंह, चेयरमैन राजबाला देवी, सभासद राजेंद्र सिंह लोधी, नामित सभासद लविश तोमर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वीरेंद्र कुमार गर्ग, सभासद पति राकेश बालाजी और सत्येंद्र उर्फ भोला सहित राजकुमार सैनी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं सफाई मित्र शामिल हुए। सभी ने मिलकर श्मशान घाट परिसर की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान दिया।
इस दौरान नामित सभासद लविश तोमर ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और नगर को कचरामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। साथ ही स्वच्छ वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई करने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









