शिकारपुर : 1 / अक्टूबर / 2026 : सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रहमापुर की कक्षा आठ की छात्रा भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय मोरौनी की कक्षा सात की छात्रा निशा ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय सुर्खरू के कक्षा आठ के छात्र हिमांशु कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीनों विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आगामी तीन अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ये विद्यार्थी शिकारपुर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









