Home » गोरखपुर » पंकज चौधरी ने आधारशिला वृद्धआश्रम पर लिया वृद्धो का आशीर्वाद

पंकज चौधरी ने आधारशिला वृद्धआश्रम पर लिया वृद्धो का आशीर्वाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

महाराजगंज  : 1 / अक्टूबर / 2026 :    कल 3:00 बजे के आसपास संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महाराजगंज के फरेंदा विधानसभा में स्थित आधारशिला वृद्ध आश्रम पर एक विशेष कार्यक्रम में उपस्थित होकर वहां के वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ है कि आश्रम में उपस्थित वृद्ध जनों को फल मिष्ठान अंग वस्त्र वितरण किया गया।प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है लोग देख रहे हैं यह किसी से छिपा नहीं है ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि वृद् जनों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

इसी क्रम में स्थानीय अध्यक्ष एवं संभावित विधानसभा प्रत्याशी राजेश जायसवाल में अपने संबोधन में कहा की वृद्ध हमारे धरोहर हैं उनकी देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारीहै।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराजगंज सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, फरेंदा विधानसभा भावी प्रत्याशी राजेश जायसवाल, अरुण शुक्ला ,सुमित त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी ,आशीष जायसवाल, माधुरी सिंह ,राकेश गुप्ता, मुकेश सिंधी ,सभासद गौरी यादव, सभासद अजय चौहान, महेश लोहिया, विकास चौरसिया, विशाल वर्मा, जगदंबा उपाध्याय, मुकेश मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस की उपस्थिति रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment