Home » अयोध्या » सामाजिक रिश्ता हुआ शर्मसार, सगा मौसा किशोरी को लेकर हुआ फरार

सामाजिक रिश्ता हुआ शर्मसार, सगा मौसा किशोरी को लेकर हुआ फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या  : 5 / अक्टूबर / 2026 :   अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सामाजिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते में सगे मौसा पर 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है।

लापता किशोरी के मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मौसा के विरुद्ध अपहरण करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके तलाश की जा रही है।

चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत पत्र में बताया है कि उनकी नाबालिक पुत्री बीकापुर क्षेत्र की निवासी अपनी सगी मौसी के घर आती -जाती थी। उनकी बहन के प्रेगनेन्सी थी पुत्री वही गई थी।

उनके सगे बहनोई श पुत्री के सगे मौसा रमेश यादव ने पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। तथा 30 सितंबर को उनकी पुत्री को बहला फुसला कर कहीं लेकर चला गया।

पुत्री के जाने के बाद उन्होंने जब अपने घर में देखा तो घर में कर्ज अदायगी के लिए खेत बेचकर रखा लगभग ढाई लाख रुपया व कीमती जेवर कान का सोने का झाला व गले की सोने की चैन व पायल भी गायब है। उन्होंने नात रिश्तेदार में पता किया और खोजबीन किया लेकिन उनकी पुत्री और आरोपी बहनोई का कुछ पता न लगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment