बुलंदशहर : 31 / अक्टूबर / 2026 : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए समर्पित करने, देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, दूरदर्शिता और राष्ट्र के एकीकरण में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण कराता है। यह दिवस समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता की भावना मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










