खुर्जा : 2 / नवंबर / 2026 : रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को महाराजा अग्रसेन भवन, खुर्जा में करवा चौथ एवं दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य पारिवारिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में लगभग 50 रोटरी परिवारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निर्वाचित मंडलाध्यक्ष 2027-28 रो. डॉ. काव्या सौरभ रस्तोगी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. तृप्ति रस्तोगी रहीं। क्लब अध्यक्ष रो. विनोद आहूजा, सचिव रो. हिमांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो. रोहित सिंघल, आगामी अध्यक्ष रो. रुपेश अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति भेंट देकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि डॉ. काव्या सौरभ रस्तोगी ने रोटरी क्लब खुर्जा सिटी के उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब पिछले 26 वर्षों से मंडल 3100 एवं खुर्जा क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर समाजसेवा के कार्य कर रहा है। उन्होंने आगामी सत्र 2027-28 में क्लब को बड़ी ग्रांट दिलाने के लिए आवश्यक तैयारियां करने का सुझाव दिया तथा इस दिशा में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
समारोह का विशेष आकर्षण करवा चौथ क्वीन अवार्ड रहा, जिसमें एनी तनुजा चौधरी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों, कपल गेम्स और कपल डांडिया ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह का आनंद लिया।

कार्यक्रम की सफलता में संयोजिका एनी रूपाली सिंघल एवं एनी राखी बंसल तथा सह-संयोजिका एनी गरिमा आहूजा एवं एनी वर्षा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। चेयरपर्सन एनी रेनू बाठला और काउंसलर एनी पूनम सिंघल ने भी सराहनीय सहयोग दिया।
इस अवसर पर रोटेरियन प्रवीण शर्मा की ओर से सभी रोटरी परिवारों को दीपावली उपहार प्रदान किए गए, जिसके लिए क्लब ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया। पूर्व अध्यक्ष रो. प्रेम प्रकाश अरोरा, रो. मनीष बंसल एवं रो. मोहित शर्मा का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को करवा चौथ एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रात्रि भोज के साथ समारोह का सुखद समापन हुआ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










