Home » बुलंदशहर » वन विभाग की मौजूदगी में कटता रहा जामुन का हरा पेड़, मूकदर्शक बने रहे रक्षक!

वन विभाग की मौजूदगी में कटता रहा जामुन का हरा पेड़, मूकदर्शक बने रहे रक्षक!

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 2 / नवंबर / 2026 :   पर्यावरण संरक्षण और हरे पेड़ों को बचाने के दावों के बीच नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में जामुन के एक हरे-भरे पेड़ की कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिनदहाड़े पेड़ पर कुल्हाड़ी और आरी चलाकर उसे काट दिया गया, लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कटान रुकवाने में नाकाम नजर आई।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जामुन के पेड़ की कटाई होते देख उन्होंने तत्काल वन विभाग के उच्चाधिकारियों को मौखिक सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि टीम की मौजूदगी के बावजूद पेड़ काटने वाले लोग तने और टहनियों को काटकर लकड़ियों के बड़े-बड़े लट्ठे बनाते रहे। इसके बावजूद कटान रुकवाने के लिए प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी।

घटना की तस्वीरों में पेड़ को काटकर जमीन पर गिरा हुआ देखा जा सकता है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बावजूद कटाई जारी रहने के आरोपों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले में विभागीय अधिकारियों का पक्ष और कटान की वैधता संबंधी जानकारी सामने आना बाकी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि यदि हरे पेड़ों की कटाई की सूचना मिलने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तो पर्यावरण संरक्षण के दावों का क्या औचित्य रह जाता है? लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह है कि वन विभाग के आला अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए कटान की जांच कराते हैं और लापरवाही के आरोपों पर कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment